विश्व कल्याण एवं राष्ट्र समृद्धि के लिए बहुकुंडीय महायज्ञ गाजियाबाद में 10 मार्च को

जयपुर . वैदिक साधना आश्रम ट्र्स्ट, गाजियाबाद के तत्वावधान में रविवार 10 मार्च, 2013 महाशिवरात्रि ऋषि बोधोत्सव के पावन पर्व पर विश्व कल्याण एवं राष्ट्र समृद्धि के लिए बहुकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वैदिक साधना आश्रम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार आर्य ने बताया कि गाजियाबाद के स्वर्ण जयंतीपुरम एवं गोविंदपुरम के पास बापूधाम, सदरपुर में सुबह 8 से सुबह 10 बजे तक योगीराज वैद्यराज आचार्य सत्यवीर के ब्रह्मत्व में महायज्ञ संपन्न होगा। कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, जसात, हरियाणा की ब्रह्मचारिणियों द्वारा वेद पाठ एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कोषाध्यक्ष मायाप्रकाश त्यागी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सपा नेता सुधन रावत मुख्य अतिथि होंगे। कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, जसात, हरियाणा के आचार्य आदेश शास्त्री एवं रामनिवास शास्त्री मुख्य वक्ता होंगे। आर्य ने बताया कि सदरपुर पार्षद ओमवीर सिंह चौधरी, रहीसपुर पार्षद हरीश सिंह चौधरी एवं पटेल नगर पार्षद अरुण चौधरी विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे सहभोग का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments