फिरोजाबाद में 19 दिसंबर को होगा ब्राह्मण सम्मेलन


फिरोजाबाद। स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 19 दिसंबर को होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन के संबंध में मंथन किया गया। इसके अलावा सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में समाज के लोगों ने सुझाव दिए। बैठक में अरविंद पचौरी ने कहा
कि यह कार्यक्रम शिकोहाबाद के अलावा समस्त आगरा मंडल के प्रत्येक गांव कस्बे और विधानसभा का प्रतिनिधित्व आयोजन होगा। जनपद फिरोजाबाद से भी भारी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। दिनेश भारद्वाज ने कहा कि आज की हमें जागरूक होकर ब्राह्मण समाज की समस्याओं का समाधान निकालना होगा। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्णरूप से जुटें, जिससे ब्राह्मण शक्ति से लोगों को परिचित कराया जा सके। बैठक में अनिल पचौरी, डीके शर्मा, श्री नारायण दीक्षित, महेंद्र शर्मा, राज नारायण शर्मा, सीपी मिश्रा, शिवम मिश्रा, अनिल कुमार शर्मा, केके शर्मा, राजकुमार सारस्वत, श्याम मोहन गर्ग, आनंद मिश्रा, राजीव तिवारी, हरिबाबू शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेंद्र गर्ग, अशोक शुक्ला, गोपाल शर्मा, आशीष मिश्रा, बीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।

---

Post a Comment

0 Comments