महिला रत्न एवं मीडिया रत्न के लिए नामांकन आमंत्रित

जयपुर . विश्व मित्र परिवार की इकाई विश्व महिला परिवार की ओर से 13 मार्च, 2013 को 9वां महिला रत्न एवं मीडिया रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्व महिला परिवार की अध्यक्ष भावना त्यागी भारतीय ने बताया कि कार्यक्रम के लिए विश्वभर के महिला कार्यकर्ताओं/सामाजिक संस्थाओं एवं मीडियाकर्मियों से नामांकन लिए जाते हैं। बाद में निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाता है। संस्था अब तक करीब 164 देशों की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सहित विश्व की समस्त मानव कल्याणकारी विद्याओं का संकलन, संचयन, संग्रह, संवर्धन करना एवं उन विद्या विशेषज्ञों को सम्मानि करना है। इच्छुक प्रतिभागी अपना नामांकन प्रारूप www.vishvparivar.org से लेकर 20 फरवरी, 2013 तक vmparivar@gmail.com भेज सकते हैं। कार्यक्रम 13 मार्च को दोपहर 2 बजे से नई दिल्ली के मंडी हाउस के पास श्रीराम सेंटर मे होगा।


Post a Comment

0 Comments