संस्कृत विद्वान पं. जोशी का निधन

जयपुर . संस्कृत के विद्वान पं. मोतीलाल जोशी (शाहपुरा बाग) का निधन हो गया। वे 77 साल के थे और पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जोशी वर्तमान में संस्कृत साहित्य सम्मेलन जयपुर के महासचिव, गवर्निंग काउंसिल के महासचिव और संस्कृत एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य थे। जोशी ने संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्हें राज्य सरकार व विभिन्न संस्थाओं ने कई पुरस्कारों से सम्मानित किया था। उनके निधन पर स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष एल.सी. भारतीय ने शोक व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments