ब्राह्मण समाज की 35 प्रतिभाओं का सम्मान


समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करते महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा व सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी।
जयपुर . सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम जयंती समारोह में रविवार को ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में दैनिक भास्कर के संवाददाता श्यामराज शर्मा व बीटीवी के समाचार संपादक रघु आदित्य सहित 35 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्यों के लिए ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया गया। 
एमआई रोड पर चैंबर भवन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि आज जिस तरह जातिवाद का बोलबाला है, उसे मिटाने के लिए सामाजिक उत्थान की जरूरत है। इसके लिए समाज की प्रतिभाओं को सामने आना होगा। समाज में जब तक वैज्ञानिक सोच नहीं आएगी, तब तक कुप्रथाएं और कुरीतियां नहीं मिटेंगी। बिना ईष्र्या और द्वेष के ब्राह्मण एकता जाग्रत करनी होगी।
वरिष्ठ आईएएस एस.एस. बिस्सा ने कहा कि केवल पूर्वजों का बखान करने से काम नहीं चलेगा। हमेशा स्वस्तिवाचन करने वाला ब्राह्मण आज याचक क्यों बन गया है? यज्ञोपवीत धारण करने वाले को उसका महत्व भी पता होना चाहिए। इसलिए केवल दीप जलाने से कुछ नहीं होगा। ब्राह्मण कुल में जन्म से जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हम समाज के पुरोहित हैं। संपूर्ण समाज को हमें ऊपर लाना है। प्रदेशाध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा ने ब्राह्मण को सदैव तपस्या, त्याग एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति बताया। अंत में गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य के आशीर्वचन हुए। इस मौके पर महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती, योगेश दाधीच सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।
इनका सम्मान : समारोह में एस.एस. बिस्सा, राजकॉम्प निदेशक अश्विनी शर्मा, डाकघर के प्रवर अधीक्षक युगल किशोर शर्मा, मुंबई के फिल्मकार मदन जोशी, सीए नितिन व्यास, जनसंपर्क क्षेत्र से अरुणेश शर्मा, डॉ. रामेश्वर पुरोहित, पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष किशोर शर्मा, महामंत्री राधारमण शर्मा, कोषाध्यक्ष रोशनलाल शर्मा, जयपुर क्लब अध्यक्ष एस.के. बोहरा, उद्योगपति सुनील शर्मा, मीडिया क्षेत्र में सौरभ गृहस्थी, एश्वर्य प्रधान, दीपक गोस्वामी, समीर शर्मा, प्रशासनिक सेवा के रमेश शर्मा, आलोक चतुर्वेदी, प्रगति आसोपा, उद्योगपति अरविंद जोशी, समाजसेवी किशोर शर्मा, समाजसेवी स्नेहलता शर्मा, अमरनाथ शर्मा, चंद्रकांता मिश्रा, रामगोपाल शर्मा, शिक्षा क्षेत्र में भारती शर्मा, वैद्य नवलकिशोर शर्मा, इंजीनियरिंग से धर्मेंद्र शर्मा, आरपी शर्मा, आयकर सेवा से प्रदीप शर्मा, चिकित्सा सेवा से डॉ.जगदीश शर्मा, खेल में अंजनी कौशिक, होटल व्यवसायी मदनलाल शर्मा और रेलवे सेवा में महेश कुमार शर्मा को ब्राह्मण रत्न दिया गया।
समाज की प्रतिभाओं को ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments