सत्यनारायण को मातृशोक

गुलाबदेवी
हिंडौन सिटी. दैनिक भास्कर, टोडाभीम के संवाददाता सत्यनारायण जोशी की माताजी का 18.11.2011 को तड़के निधन हो गया। इनका टोडाभीम में प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। पत्रकार जोशी की माताजी गुलाबदेवी स्व. हरेतीलाल जोशी कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। शुक्रवार को तड़के उनका निधन हो गया। स्व. गुलाबदेवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। टोडाभीम स्थित श्मशान स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में शहर के प्रबुद्ध लोगों एवं जिले के पत्रकारों ने भी भाग लिया।
ब्राह्मण पत्रिका दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

Post a Comment

0 Comments