दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को

जयपुर. जनसंघ के संस्थापक महामंत्री एवं भाजपा के विचार प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फरवरी, 2011 को पूरे प्रदेश में समर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश मंडल में यह आयोजन होंगे। इनकी योजना एवं रचना भी मंडल स्तर पर तय की जाएगी। मंडल स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर सभा एवं संगोष्ठियों के माध्यम से व्याख्यान होंगे। इसमें पं. उपाध्याय के जीवन दर्शन की जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments