कृष्ण गोपाल जिलाध्यक्ष नियुक्त

गंगापुर सिटी . राजस्थान पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर ने संध की जिला शाखा के कार्यकाल पूरे होने पर गंगापुर पंचायत समिति के कृष्णगोपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री विजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष तीन माह में सदस्यता अभियान पूर्ण कर विधिवत चुनाव संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि संध की संगठनात्मक गतिविधियों व पंचायत राज कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए शर्मा को अधिकृत किया गया है। साथ ही शर्मा से सात दिवस में कार्यकारिणी घोषित कर प्रदेश कार्यालय को सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments