ब्राह्मण संगठनों ने सीएस और वित्त सचिव को मांगों से कराया अवगत


जयपुर। ब्रह्मघोष से जुड़े ब्राह्मण संगठन गुरुवार को मुख्य सचिव ऊषा शर्मा से मिले और मुख्य सचिव बनने पर बधाई दी। वहीं वित्त सचिव अखिल अरोड़ा से मिलकर बजट में सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निजी संस्थाओं में छात्रवृत्ति शुरू कराने की बात रखी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को ब्राह्मण समाज और सामान्य वर्ग की प्रमुख मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि विप्र कल्याण बोर्ड गठन, आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड का संचालन एवं सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निजी संस्थाओं में छात्रवृत्ति के वादे सरकार में लंबित हैं। 

प्रतिनिधिमंडल में विप्र महासभा अध्यक्ष सुनील उदेईया, संरक्षक सुरेंद्र पाराशर, नटवर लाल शर्मा, परशुराम सेना प्रमुख अनिल चतुर्वेदी, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पंकज थोई, विश्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिता मिश्रा, डॉ. सोमेंद्र सारस्वत, सचिन आनंद शर्मा, राजेंद्र तिवाड़ी, महिला अध्यक्ष हर्षिता शर्मा, रीनु शर्मा, किरण शर्मा, नरेश शर्मा आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments