राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद ने की बैठक


(कुढऩी) मुजफ्फरपुर। प्रखंड क्षेत्र के बलिया स्थित मध्य विद्यालय बलिया में रविवार को राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद की बैठक हुई। इसमें भूमिहार ब्राह्मण उपनयन संस्कार द्वितीय में खर्च की जाने वाली राशि के संबंध में चर्चा की गई। केशव कुमार ने बताया कि अगले वर्ष 11 फरवरी को शहर के लंगट सिंह कॉलेज में भूमिहार समाज के गरीब परिवार के बच्चों के लिए उपनयन संस्कार आयोजित किया गया है। इसमें प्रखंड के भूमिहार समाज की ओर से आर्थिक रूप से बड़ा योगदान दिया जाना है। मौके पर नित्यानंद शर्मा, शुकदेव ओझा, दीपक कुमार, शिव दीपक शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments