ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास रहेगा दिसंबर


साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा, कई ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन

जयपुर। साल का आखिरी महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने जहां इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा, वहीं कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी। इससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। छह राशियों के लिए ग्रहों का बदलाव लाभदायक सिद्ध होगा।  दिसंबर महीने

 में ग्रहों की हलचल महीने के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाएगी। चार दिसंबर को इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा जो उसी दिन दोपहर 3:7 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि में चार ग्रह एक साथ गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि में इस दिन पाप ग्रह केतु, चंद्रमा, सूर्य और बुध ग्रह मौजूद रहेंगे। इस दौरान 2 ग्रह अस्त रहेंगे और 2 ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। इस दिन बुध और सूर्य से बुधादित्य योग भी बनेगा, लेकिन केतु और चंद्रमा से ग्रहण का भी योग बनने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि वालों को खास तौर पर सावधान रहना होगा, क्योंकि इसी राशि पर ग्रहण लगने जा रहा है। वृश्चिक राशि चंद्रमा की नीच राशि भी है। 

 मेष राशि

देव गुरु बृहस्पति कुंडली के लाभ भाव में विराजमान रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कई मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। परिवार का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर महीना काफी शानदार साबित होने वाला है। आय में वृद्धि के प्रबल आसार रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी। जो जातक शादी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार वाले जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को भी करियर में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। सभी आपसे खुश रहेंगे। पदोन्नति मिल सकती है। नौकरी में परिवर्तन के भी योग हैं। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। व्यापारी जातकों के लिए भी समय सुखद है। दोस्तों से भी लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बेहतरीन नतीजे देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। साझे के कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को समाज में यश और मान की प्राप्ति होगी। कोई ऐसा कार्य भी बनेगा जिसके प्रति आप निराश हो गए थे। आप के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। प्रमोशन का योग भी बनेगा। कोर्ट कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है।  मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह महीना भाग्यशाली रहेगा। धन लाभ के योग हैं। भूमि और वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आय बढ़ सकती है। बिजनेस वाले जातकों को इस दौरान बड़ी सफलता मिल सकती है। बेरोजगार जातकों को इस दौरान नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ प्राप्त हो सकता है।

अन्य राशियां

कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा। किसी तरह इन्वेस्टमेंट से भी बचें। वृषभ, तुला राशि और मीन राशि के लिए ग्रहों का यह गोचर सामान्य रहने वाला है।

मंगल 5 को वृश्चिक राशि में

पांच दिसंबर को मंगल ग्रह जब राशि परिवर्तन करके अपनी वृश्चिक राशि में आएंगे तो सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे। मंगल चार जनवरी तक अपनी इसी वृश्चिक राशि में रहेंगे। पांच दिसंबर को मंगल के राशि परिवर्तन के बाद 8 दिसंबर को ज्योतिष में प्रेम और विलासिता का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके दो दिन बाद 10 दिसंबर को धनु राशि में बुध का गोचर होगा।

सूर्य 16 को करेंगे राशि परिवर्तन

16 दिसंबर को सूर्य भी अपनी राशि बदलेंगे। बुध की युति से धनु राशि में बुधादित्य योग बनेगा, जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। 19 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे, यानी उल्टी चाल चलने लगेंगे। अगला राशि परिवर्तन 29 दिसंबर को होगा। जब ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध ग्रह धनु राशि से निकलकर शनिदेव की मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 30 दिसंबर को शुक्र वक्री गति से चलते हुए फिर से धनु राशि में गोचर कर जाएंगे।

छह राशियों के लिए खुशखबरी

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दिसंबर माह में ग्रहों का यह खेल 6 राशियों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। यह भाग्यशाली राशियां हैं- मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ।

Post a Comment

0 Comments