आरएल शर्मा बने ब्राह्मण कल्याण मंच के सचिव


करनाल। ब्राह्मण कल्याण मंच की बैठक सेक्टर-8 स्थित सारस्वत ब्राह्मण भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रधान केसी शर्मा ने की। एमबीबीएस की परीक्षा में 646वीं रैंक प्राप्त करने वाले नकुल भारद्वाज को मंच ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके अलावा

 मंच सदस्यों के जन्मदिन व विवाह की वर्षगांठ भी मनाई गई। मंच की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आरएल शर्मा को सचिव व डॉ. एसएन शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। मोहिंद वत्स मंच के नए सदस्य बनाए गए। बैठक में ठंड के मौसम में जरूरतमंद ब्राह्मण परिवारों को गांव-गांव जाकर कंबल बांटने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधान केसी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए काम करता है। ऐसे में जरूरतमंद ब्राह्मणों व उनके परिवारों की मदद करने के लिए भी ब्राह्मण कल्याण मंच हरसंभव प्रयास करेगा। मंच के सदस्य सुभाष शर्मा को हरियाणा सरकार द्वारा चीफ अकाउंट आफिसर का पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ. वीके शर्मा, हुकम सिंह कौशिक, सुभाष शर्मा, एचपी त्रिपाठी, डॉ. एसबी दीक्षित, केसी शर्मा, आरके शर्मा, आरएल शर्मा, डॉ. एसके शर्मा, श्याम देव शर्मा, सुभाष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, एसके आत्रेय, डॉ. एसएन शर्मा, मोहिंद्र वत्स, राम गोपाल शर्मा व ऋषि शर्मा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments