सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण विभूति सम्मान की घोषणा


रांची। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने शाकद्वीपीय ब्राह्मण विभूति सम्मान की घोषणा कर दी है। पंडित कमलाकांत वैद्य मेमोरियल सोसायटी फॉर डवलपमेंट की ओर से चकला में आयोजित कार्यक्रम में विभूति सम्मान के लिए चुने गए ब्रजबिहारी पांडेय, डॉ. हरिहर प्रसाद पांडेय और चंदन मिश्र

 को प्रतीक चिह्न एवं दो शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने विभूतियों का सम्मान किया। महासंघ के प्रदेश महासचिव डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि राष्ट्रीय चयन समिति की अनुशंसा पर सम्मान के लिए चुनी गई विभूतियों में पटना के ज्ञानवद्र्धन मिश्र, गया के कमलेश पुण्यार्क, कोलकाता के विमल कुमार मिश्र, गुवाहाटी के भानू प्रताप मिश्र, जामताड़ा की डॉ. पूनम कुमारी, जमुई के धनंजय कुमार मिश्र शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments