सर्व ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ ने पर्यावरण संवर्धन का लिया संकल्प



जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की ओर बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम चौमूं तहसील महिला प्रकोष्ठ प्रभारी वंदना दीक्षित और अध्यक्ष मोनिका शर्मा के नेतृत्व में हुआ। यह कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, दी बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद शर्मा के सान्निध्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिसर में जामुन, अनार, तुलसी आदि के फलदार व छायादार पौधे लगाकर उनके पालन पोषण का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments