ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन अगले माह

जबलपुर। उपवगीॅय ब्राह्मणों को एकता के सूत्र में पिरोकर समाज का मुख्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन और 'उपनयन संस्कार का आयोजन 13 दिसंबर को मानस भवन जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संस्थापक पं.उमाशंकर अबस्थी ने बताया कि दो चरणों में होने वाले सम्मेलन में प्रथम चरण में सामूहिक यज्ञोपवीत जो बालक और युवाओं की आयु को बढ़ाने वाला के साथ बल और तेज प्रदान करने वाला है। इसमें 101 बटुक होंगे, जिसमें सभी बटुकों को संस्था के माध्यम से सम्पूर्ण सामग्री दी जावेगी। इसके उपरांत  युवक-युवती परिचय सम्मेलन और 1 हजार एक सौ.एक बायोडाटा युक्त ब्राह्मण स्यवंबर भाग-17 का प्रकाशन और विमोचन भी किया जावेगा। सभी ब्राह्मणों से अपील है कि वे यज्ञोपवीत एवं विवाह योग्य युवक-युवती की जानकारी गांधी भवन ओमती के सामने स्थित पूजा चश्मा में निशुल्क दे सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments