मिश्र प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शर्मा संयुक्त महामंत्री


कैलाश चंद्र मिश्र
सीताराम शर्मा

जयपुर . वल्र्ड ब्राह्मण फैडरेशन इंडिया में दौसा निवासी कैलाश चंद्र मिश्र को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सीताराम शर्मा को संयुक्त महामंत्री मनोनीत किया गया है। वल्र्ड ब्राह्मण फैडरेशन इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रधान संपादक कैलाश चंद्र शर्मा ने दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठन सेवाओं को गति देने तथा समाज में समभाव-सद्भाव स्थापित करने के लि बहुआयामी प्रयास करने की अपेक्षा की है। इसके अलावा होली, दीपावली स्नेह मिलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, परशुराम जयंती आदि का भी आयोजन करने तथा क्षेत्रीय विप्र निर्देशिका के प्रकाशन के लिए सूचना एकत्र करने के निर्देश दिए हैं।
ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से मिश्र एवं शर्मा को हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments