41 लोगों को मिला राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी अवार्ड


जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा नई दिल्ली की ओर से मंगलवार को राट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की नामचीन 41 हस्तियों को राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी अवार्ड से नवाजा गया। राट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी अवार्ड कार्यक्रम में 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सभी ने सामुहिक रूप से ब्राह्मण एकता पर बल दिया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण सभी को दिशा दें और संस्कारों को आगे बढाएं तो निश्चित रुप से समाज के सभी वर्गो को हम आगे बढा सकते है। हम सब एकजुट रहकर नई पीढी को संस्कारवान बनायें। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. भोला पांडे ने कहा है कि वर्तमान युग के साथ सामंजस्य बैठाकर संस्कारों को आगे बढाना है ।
समारोह को सम्बोधित करते महासभा के संरक्षक एच.सी. गणेसिया ने ब्राह्मणों की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला।  मुख्य समन्वयक योगेश दाधीच ने महासभा की गतिविधियों की जानकारी दी। दिल्ली प्रान्त के अध्यक्ष अविनाश  मनन ने महासभा की भावी गतिविधियों की जानकारी देते हुये घोषणा की है कि प्रत्येक वर्ष समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज की सभी प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजेश्वर ने किया।

Post a Comment

0 Comments