विश्व मित्र परिवार ने किया समाज रत्न सम्मान से सम्मानित





नई दिल्ली। अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस एवं भारतीय धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में विश्व मित्र परिवार की ओर से 8वें समाज रत्न सम्मान समारोह  का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय स्तर पर समाज रत्नों का सम्मान किया गया। विश्व मित्र परिवार के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष भू त्यागी भारतीय ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए विश्वभर से सामाजिक कार्यकर्ताओं से नामांकन मांगे जाते हैं। बाद में निर्णायक मंडल द्वारा चयनित को सम्मानित किया जाता है। संस्था की ओर से अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 153 प्रतिष्ठित लोगों, समाजसेवियों को समाज रत्न, महिला रत्न, कृषि रत्न, गणित रत्न, मीडिया रत्न आदि अलंकारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस बार देशभर से 717 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

कार्यक्रम के पहले चरण में 'विश्व के नवनिर्माण में मानवीय मूल्यों की आवश्यकता' विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसके बाद प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सुधांशु सुमन झारखंड को आदिवासी एवं नक्सल क्षेत्रों में पत्रकारिता द्वारा सेवा के लिए द्रोणाचार्य समाज रत्न, ईश्वर सिंह कुंडु कैथल (हरियाणा) को कृषि शोध एवं किसान सेवा में समाज रत्न, नमिता राकेश दिल्ली को प्रशासनिक सेवा के साथ साहित्य सेवा में समाज रत्न, प्रो. नित्यानन्द पाण्डेय असम को शिक्षा-प्रशिक्षण में समाज रत्न, डॉ. बीना बुदकी कश्मीर को समाजसेवा में समाज रत्न, हरेन्द्र सिंह दिल्ली को खेल में समाज रत्न, गणेश गंझू झारखंड को आदिवासी एवं नक्सल क्षेत्रों में सेवा कार्य के लिए विरसा मुण्डा समाज रत्न सम्मान, निरंजन सुमन झारखंड को समाजसेवा के लिए समाज रत्न , वेणुघर रौतिया को प्रशासनिक सेवा के साथ समाज सेवा के लिए समाज रत्न, छत्तीसगढ़, डॉ. कृष्ण मित्तल मैसूर (कर्नाटक) को समाज सेवा के लिए समाज रत्न, डा. नेमीचन्द भिकचंद छाजेड़ मुंबई को समाज सेवा में समाज रत्न, अरुण त्यागी मोदीनगर, यूपी को स्वास्थ सेवा एवं पुस्तक लेखन के लिए समाज रत्न, मनोहर बाथम मेघालय, मणिपुर को समाजसेवा के क्षेत्र में समाज रत्न, डा. महेश भार्गव आगरा को समाज सेवा के लिए समाज रत्न, संगीता जोशी ग्वालियर, मध्य प्रदेश को समाज सेवा के क्षेत्र में समाज रत्न, डॉ. हरि राम भारती जौनपुर, उत्तर प्रदेश को समाज सेवा के लिए समाज रत्न, रंगा सेठ पूणे, महाराष्ट्र को समाज सेवा के क्षेत्र में समाज रत्न, विनोद चन्द्र भट्ट जामनगर, गुजरात को समाज सेवा के क्षेत्र में समाज रत्न, अरुण तिवारी दिल्ली को फैशन एवं भारतीय हस्तशिल्प के क्षेत्र में समाज रत्न से सम्मानित किया। इनके अलावा विश्व मित्र परिवार ने विभिन्न क्षेत्रो में जीवन पर्यंत समाज सेवा करने वाले 5 महानुभावों को भी सम्मानित किया। डॉ. मदन मोहन बजाज को अहिंसा, जीवदया एवं शिक्षा हेतु मानव रत्न, रमेश गुप्ता बहुभाषी साहित्य, लेखन एवं पत्रकारिता के आलोक में मानव रत्न, डॉ सुधांशु चतुर्वेदी बहुभाषी साहित्य के आलोक में समाज रत्न, वीएन पाण्डे स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रसेवा हेतु समाज रत्न, सुन्दरम् समाजसेवा के आलोक में समाज रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अल्का लाम्बा ; सदस्य-राष्ट्रीय महिला आयोग, लक्ष्मी नारायण मोदी, सुखबीर सिंह सैनी, अजीत सिंह, महिला रत्न विभा दूबे एवं संस्कृति रानी देसाई, आशीष गुप्ता, अभय सिंह, प्रो. चमन लाल सप्रु, वैद्य आचार्य सतपाल, शशी भूषण, अरविन्द भारत, चन्द्रमौली आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments