ऑल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के राष्ट्रीय चुनाव नवंबर में

जयपुर . ऑल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के राष्ट्रीय चुनाव नवंबर में कराए जाएंगे। यह निर्णय चंडीगढ़ में चार सत्रों में आयोजित दो दिवसीय महा अधिवेशन में किया गया। फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोटा शंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में देश के 18 प्रांतों से आए 430 प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए।
 राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रचार मंत्री अश्विनी तिवाड़ी ने बताया कि महासभा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैद्य हनुमान सहाय चोटिया ने महासभा की राज्य में चल रही सामाजिक गतिविधियों एवं संगठन की एकरूपता पर प्रकाश डाला। महासभा की ओर से घनश्याम शर्मा, अश्विनी तिवाड़ी, कैलाश चंद शर्मा ने अधिवेशन में भाग लिया। घनश्याम शर्मा ब्रह्मघोष ने आरक्षण के मुद्दे पर पुन: एक बार अलख जगाने की सभी राज्यों से अपील की।

Post a Comment

0 Comments