फरवरी के 28 दिनों में हर दूसरे रोज पर्व-त्योहार


हिंदी माह माघ-फाल्गुन के कारण आएंगे कई उत्सव

जयपुर। बासंती फरवरी माह के 28 दिनों में 14 दिन कोई न कोई पर्व-त्योहार रहेगा। एक-दो दिन छोड़कर पूजन के लिए शुभ तिथि अथवा धार्मिक पर्व रहेगा। इनमें गुप्त नवरात्र, वसंत पंचमी, नर्मदा जयंती, महानंदा नवमी, माघी पूर्णिमा तथा विजया एकादशी

प्रमुख हैं। श्रद्धालु व्रत रख विशेष पूजा-आराधना और दान-पुण्य करेंगे। इसी महीने में 5 फरवरी को कवि निराला जयंती, 8 को संत महादेव जयंती, 14 को प्रभु नित्यानंद जयंती, 19 को छत्रपति शिवाजी जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस दौरान खरीदारी के लिए 12 दिन शुभ योग में दो दिन पुष्य नक्षत्र, दो दिन अमृत सिद्धि और 8 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। फरवरी में 16 तारीख तक माघ रहेगा। इसके बाद फाल्गुन शुरू हो जाएगा। इसी दिन से मंदिरों-घरों में भगवान के वस्त्र और भोग में भी बदलाव की शुरुआत हो जाएगी।

ये तिथियां रहेंगी खास

एक फरवरी को माघी अमावस्या के बाद दो को गुप्त नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं। चार को तिलकुंद विनायक चतुर्थी, 5 को वसंत पंचमी, छह को सरस्वती जयंती, 7 को सूर्य सप्तमी, 8 को नर्मदा जयंती, रथ सप्तमी, अचला सप्तमी, 10 को महानंदा नवमी, 12 को जया-भीष्म एकादशी, 13 को तिल द्वादशी, 14 को प्रदोष व्रत, 20 को गणपति चतुर्थी, 24 को सीताष्टमी, 26 को विजया एकादशी और 28 को प्रदोष व्रत रहेगा।

शुभ संयोग

पुष्य नक्षत्र 14 फरवरी को सुबह 11:56 से 15 को दोपहर 01:56 तक। अमृत सिद्धि योग 20 को सूर्योदय से शाम 5:06 बजे तक, 23 को 1:59 दिन से दोपहर 3:58 तक। सर्वार्थ सिद्धि योग 6 को शाम 7:28 से अगले दिन सूर्योदय तक, 14 को दोपहर 1:56 से रात 11:45 तक, 15 को दोपहर 1:50 से रात 11:35 तक, 20 को सूर्योदय से शाम 5:16 तक, 23 को दोपहर 1:59 से दोपहर 3:55 तक, 24 को सूर्योदय से दोपहर 12:27 तक, 27 को सुबह 7:31 से शाम 6:10 तक, 28 को सूर्योदय से रात 12:30 तक।

फरवरी में माघ भी, फाल्गुन भी

खास बात यह है कि फरवरी में हिंदी महीने के अनुसार 16 फरवरी तक माघ रहेगा। इस तिथि तक आने वाले तीज-त्योहार माघ माह की परंपरानुसार होंगे, जबकि 17 फरवरी से फाल्गुन महीना प्रारंभ होगा। इसके बाद के त्योहारों में तिल के बजाय मेवा, मिष्ठान्न आदि का भोग लगेगा और भगवान के वस्त्रों में भी बदलाव किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments