शुक्र हुए मार्गी, चार फरवरी से दिखेंगे सकारात्मक परिणाम

ग्रह गोचर: मौसम और व्यापार में सुधार की संभावना

जयपुर। भौतिक सुख प्रदाता शुक्र धनु राशि में गोचर करते हुए शनिवार को दोपहर मार्गी हो गया। यह 27 फरवरी को सुबह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिनकी कुंडली में शुक्र शुभ भाव में हैं उनके लिए शुभ रहेगा। इसके वक्री होने के कारण ही मौसम में गिरावट, कृषि व्यापार में मंदी

बताई जा रही है। अब शुक्र के सीधी चाल में होने से इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की भविष्यवाणी की जा रही है, वहीं बुध चार फरवरी को उदित होगा। बुध के उदित हो जाने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार बीमारियों से पीडि़तों को चार फरवरी से राहत मिलने लगेगी। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ ने बताया कि  29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के दूसरे चरण में शुक्र का उदय हुआ। इसी तरह सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह बुध मकर राशि में सूर्य के साथ होने से अस्त की स्थिति में है। सूर्य मकर से  कुंभ में 13 फरवरी को प्रवेश करेंगे जबकि बुध मकर राशि में ही रहेंगे। सूर्य से एक राशि की दूरी होने पर बुध पूर्ण रूप से अपने प्रभाव में आ जाएंगे। शुक्र के मार्गी और बुध के उदित होने पर मौसम में बदलाव आएगा। तेज सर्दी से राहत मिलेगी। बीमारियों में भी कमी आने के आसार हैं। कृषि और व्यापार की स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान और कृषि उपकरणों की बिक्री बढऩे की संभावना है।

राशियों पर प्रभाव

 मेष: धन मिलेगा, लेकिन व्यय भी बढ़ेगा।

वृषभ: विद्यार्थियों को सफलता, तनाव में कमी।

मिथुन: सेहत का ध्यान रखें, काम बनेंगे।

कर्क: व्यावसायिक साझेदारी में लाभ, आलस्य न करें।

सिंह: कर्ज न लें, धन बचाएं।

कन्या: आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: स्वास्थ्य में सुधार।

वृश्चिक: विवाद ना करें, काम पर ध्यान दें।

धनु: आय के साधन बढ़ेंगे।

मकर: धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं।

कुंभ: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता संभव।

मीन: कोई भी फैसला बड़ों की सहमति से ही लें।

Post a Comment

0 Comments