मांगें नहीं मानी गईं तो ब्राह्मण करेंगे विधानसभा का घेराव

चेतावनी : कांग्रेस घोषणा पत्र में समाज से जुड़े वादे पूरे नहीं करने पर जताया रोष

जयपुर।  एक दर्जन से अधिक ब्राह्मण संगठनों ने विधानसभा चुनाव से पूर्व ब्राह्मण और सवर्ण समाज से किए गए वादों का स्मरण करवाते हुए उन पर अमल करने की मांग की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिए संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित ज्ञापन में उन वादों की ओर ध्यान आकर्षित किया

गया है जो कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पूर्व किए थे। ज्ञापन में दो टूक संदेश है कि शेष कार्यकाल में वादे पूरे नहीं किए गए तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 


ज्ञापन में विप्र कल्याण बोर्ड का गठन, राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड का गठन, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को छात्रवृत्ति, ईडब्ल्यूएस वर्ग  से जुड़ी विसंगतियों का उल्लेख किया गया है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पूर्व जारी घोषणापत्र में ब्राह्मण समाज से विभिन्न वादे किए थे, लेकिन इन वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं दिख रहा। अगली साल कांग्रेस सरकार का अंतिम बजट होगा। बजट में वादों को पूरा करने की घोषणा नहीं की गई तो मजबूरन बजट सत्र में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

इन्होंने किए ज्ञापन में हस्ताक्षर

श्री परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार, सर्व शक्ति मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील उदइया, राजस्थान ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा, विश्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता मिश्रा, ब्रह्मदेव समाज के प्रदेश प्रभारी पवन कौशिक, ब्रह्मदेव समाज के प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम शर्मा, श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसून शर्मा, राष्ट्रीय परशुराम सेना की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पूजा पाठक, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के प्रदेश प्रतिनिधि राम कुमार पंडा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप भातरा सहित अनेक ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन देकर ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज से किए गए वादों को पूरा करने की बजट में घोषणा करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments