शनि आज होंगे अस्त, चार राशियों के जातक रहें सचेत

24 फरवरी को उदय होने के बाद बदलेगी स्थिति


जयपुर। न्याय के कारक ग्रह शनि इस वर्ष अपनी राशि बदलने वाले हैं। वे 29 अप्रेल को मकर राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि करीब ढाई

वर्ष तक रहेंगे, लेकिन राशि परिवर्तन से पहले ही शनि 33 दिनों के लिए अस्त होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और अस्त होने का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। शनि 22 जनवरी को अस्त होंगे फिर इसके बाद 24 फरवरी 2022 को फिर उदय हो जाएंगे। शनि के 33 दिनों तक अस्त रहने के कारण इसका प्रभाव कुछ राशियों पर जरूर पड़ेगा। यानी 33 दिनों के लिए कुछ राशि के जातकों को कष्ट और परेशानियां झेलने को मिल सकती हैं।


33 दिन रहेगा शनि का बुरा प्रभाव


कर्क: शनि के अस्त होने पर कर्क राशि के जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से मनमुटाव होने से मन नौकरी करने में नहीं लगेगा। धन हानि होने के भी संकेत हैं और किसी लापरवाही की वजह से गंभीर परिणाम देखने को भी मिल सकता है। 

मिथुन: शनि का अस्त होना कष्टकारी साबित हो सकता है। कार्यों में लगातार असफलता मिलने आपका मन दुखी रह सकता है। इस समय मिथुन राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या लगी हुई है। सेहत संबंधी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। अत्यधिक धन खर्च होने की वजह से अपने जीवनसाथी से लड़ाई-झगड़ा कर सकते हैं। किसी को धन उधार देने से आपका मन बेचैन रह सकता है। नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आने वाले 33 दिन कुछ खास नहीं रहने वाले हैं।

कन्या : 33 दिनों तक शनि के अस्त होने के कारण कन्या रााशि के जातकों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी।  सफलता प्राप्त करने से लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता से वाद-विवाद होने से मन घर में नहीं लगेगा, इस कारण से मन किसी भी काम में अच्छे से नहीं लगेगा।

तुला: तुला राशि के जातकों पर भी शनि के अस्त होने का बुरा प्रभाव पड़ेगा। वाद-विवाद बढऩे आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। आप किसी कानूनी मसलों में फंस सकते हैं। जिस वजह से आपको काफी मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं। नौकरी में वरिष्ठों संग मतभेद पैदा होने के संकेत हैं। 

Post a Comment

0 Comments