अखिल भारतीय ब्राह्मण जन सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भगवत कथा एक जनवरी से


देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की सभा समिति का आयोजन किया गया। सभा केंद्रीय सचिव रुचि शर्मा के विजय रतूड़ी मार्ग स्थित निवास पर हुई। इसमें समिति के पंचम वार्षिक कार्यक्रम

 के विषय पर मंथन हुआ। ये कार्यक्रम 1 से 7 जनवरी तक श्रीमद्भगवत कथा ज्ञान महायज्ञ के साथ मनभावन पैलेस गुरु रोड में होगा। इसमें श्रीधाम वृंदावन के कथा व्यास आचार्य संदीप सारस्वत भक्ति ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे। समिति प्रथम बार ब्राह्मण युवक-युवतियों का विवाह परिचय सम्मेलन भी कथा स्थल पर ही करेगी। समिति द्वारा विवाह परिचय सम्मेलन व श्रीमद्भगवत कथा से संबंधित समिति की वार्षिक पत्रिका देवभूमि ब्राह्मण संजीवनी का पंचम अंक भी प्रकाशित किया जाएगा। 1 जनवरी को श्री आदर्श मंदिर पटेल नगर से कलश यात्रा कथा स्थल मनभावन पैलेस तक निकाली जाएगी। सभा में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, डॉ. रचना शर्मा, अनुराग गौड़, पद्मा रतूडी, विचित्र शर्मा, पंडित सुबास चन्द सतपति, डॉ. अजय वशिष्ठ, उमा कोठारी, पूजा, सुमित रंजन शर्मा, चंदर मोहन, नीतीश, निशा शर्मा, पवन शर्मा, वासु वशिष्ठ, संजय मिश्रा, रमेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments