श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ जयपुर जिला के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी समाजसेविका बरखा शर्मा

 


जयपुर। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए समाजसेविका बरखा शर्मा को श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ की जयपुर जिला महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ के चेयरमैन सौरव शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री बबीता शर्मा की अनुशंसा पर राजस्थान महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष और संयोजक सुनीता जोशी ने बरखा शर्मा को इस पद पर मनोनीत किया है। इस पर बरखा शर्मा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए हुए संगठन के कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments