अनुराग शर्मा विप्र सेना के राष्ट्रीय संरक्षक बने

जयपुर। विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने जयपुर के प्रमुख समाजसेवी तथा उद्योगपति अनुराग शर्मा को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है। विप्र सेना प्रमुख तिवाड़ी ने बताया कि विप्र सेना का गठन मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज के युवा और वंचित वर्ग को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया गया था। विप्र सेना की 22 प्रांतों में कार्यकारिणी हैं, जो वंचित ब्राह्मण युवाओं को न्याय दिलवाने के लिए संघर्षरत हैं। अनुराग शर्मा, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक के साथ-साथ गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक, सप्तऋषि मंडल के राजस्थान प्रदेश संयोजक हैं। शर्मा भारतवर्ष में सक्रिय बिल्डर समूह अलौकिक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शर्मा सात वर्ष तक बिल्डरों की शीर्ष संस्था क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments