ब्राह्मण महाधिवेशन 2012 देहली में

जयपुर . देहली में वर्ष 2012 में होने वाले ब्राह्मण महाधिवेशन के लिए ब्राह्मण पदाधिकारियों को अवगत कराने के लिए अखिल भारतीय बहुभाषिक ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष वेदाचार्य मोरेश्वर विनायक घैसास जयपुर पहुंचे। उन्होंने शहर के प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की और अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं को शामिल करने में सहयोग की अपील की। वेदाचार्य ने कहा कि ब्राह्मणों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी आरक्षण की अड़चनों के कारण उच्च शिक्षण संस्थानों में ब्राह्मणों के बच्चों को दाखिला नहीं मिलता। देहली में अप्रैल 2012 में ब्राह्मणों के संगठन की शक्ति प्रदर्शन के लिए महाधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण और ब्राह्मणों से एकजुट होने का आह्वान किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर के ब्राह्मण सम्मिलित होंगे। इसके लिए सभी राज्यों में ब्राह्मण पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विप्र महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक :  विप्र फाउंडेशन की ओर से 24-25 दिसंबर को देहली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विप्र महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। संस्था प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि विप्र महाकुंभ में देशभर के विप्र बंधु शामिल होंगे। इसमें समाज की उन्नति व गाय, गंगा, ग्रीनरी संवर्धन पर विचार होगा।

Post a Comment

0 Comments