धनु राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग

जयपुर. सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ बुधवार को चतुर्ग्रही योग बनेगा। पंचांग दर्पण के सहसंपादक पं.शक्तिमोहन श्रीमाली के अनुसार सूर्य का धनु राशि मे प्रवेश सुबह 7.58 बजे होगा।  इसके साथ ही मलमास शुरू हो जाएगा। मलमास 14 जनवरी तक रहेगा। इस बीच शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। सूर्य धनु राशि में पहले से ही चल रहे राहु, मंगल व बुध से योग स्थापित करेगा। यह चतुग्र्रही योग 23 दिसम्बर को सुबह 8.14 बजे तक रहेगा। वर्तमान संवत्सर के राजा मंगल की अपने प्रबलतम शत्रु ग्रह राहु के साथ बन रही युति के कारण देश की आन्तरिक अर्थव्यवस्था बिगडऩे की संभावनाएं पनपेंगी। ज्योतिषी चंद्रमोहन दाधीच ने बताया कि इससे उत्तरी भारत में शीतलहर से जनधन हानि की संभावना रहेगी। इसके साथ ही कहीं वायु वेग से खण्ड वृष्टि और धुन्ध के वातावरण से यातायात अवरुद्ध हो सकता है। वहीं सोना, चंादी, चावल, तेल, तिलहन के दामों में तजी की संभावना बनेगी।

Post a Comment

0 Comments