श्रावणी अनुष्ठान : प्रदेश में सुख-शांति व अच्छी वर्षा की कामना से सांगानेरी गेट के पूर्व मुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को बर्फ की विशेष झांकी सजाई गई। इस मौके पर भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके साथ ही बाबा अमरनाथ और महाकाल की मनोहारी झांकी सजाई गई। इसके बाद आरती की गई। शाम को भजनों की रसधार बही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान के इस अनुपम स्वरूप के दर्शन किए।
0 Comments