महिला एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्षों की सीएम से मुलाकात



जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन शर्मा एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुंदर लाल काका ने मुलाकात की। नवनियुक्त अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। राजे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। शर्मा के साथ आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।
परनामी से मिलीं सुमन शर्मा
नव नियुक्त प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से मुलाकात की। भाजपा मुख्यालय में परनामी से करीब आधा घंटे की मुलाकात के बाद के बाद शर्मा ने बताया कि यह उनकी शिष्टाचार भेंट  थी। शर्मा ने बताया कि उन्होंने परनामी से मिलकर प्रदेश संगठन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द प्रवक्ता पद से इस्तीफा देंगी, उसके बाद आयोग का पदभार ग्रहण करेंगी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वे भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद महिला आयोग के कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण कर सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments