दिनेशचंद शर्मा अध्यक्ष

करौली . राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा का चुनाव निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार पाराशर की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें दीनदयाल शर्मा को सभाध्यक्ष व राधेलाल मीना को उपसभाध्यक्ष चुना गया। दिनेशचंद शर्मा को अध्यक्ष, रूपसिंह मीना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गजानंद वर्मा व सीमा नामा उपाध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी में माध्यमिक शिक्षा से भगवान सिंह योगी, प्राथमिक से प्रदीप भारद्वाज व संस्कृत से शांतनु पाराशर को उपाध्यक्ष चुना गया है। गोविंद देव को मंत्री, इंद्रा शर्मा को महिला मंत्री व गिरधारीलाल नामा कोषाध्यक्ष बने हैं, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में द्वारिका प्रसाद, रामकुमार शर्मा, मनोज कुमार, श्याम बिहारी, चंद्रशेखर शर्मा, संतोष शर्मा, मुकुट बिहारी शर्मा, मुरारीलाल, रंगीलाल मीना, राजाराम शर्मा, कांता गुप्ता, विष्णुचंद्र व पूरण चंद शामिल हैं।
ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments