पर्यावरण संरक्षण महायत्रा 7 अगस्त को नई दिल्ली में

जयपुर . मानव की बहुआयामी सुरक्षा के लिए विश्व मित्र परिवार ने देशभर में 11 करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। इसके अलावा विषमुक्त कृषि खाद्यान्न अपनाने, व्यर्थ का सदुपयोग, जल, जंगल, जीव, जड़ी, तेल, ऊर्जा संरक्षण का अभियान भी शुरू किया है। यह जानकारी देते हुए प्रकृति संरक्षण महासंघ एवं विश्व मित्र परिवार के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भू त्यागी एवं विश्व महिला परिवार की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भावना त्यागी भारतीय ने बताया कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्रीराम सेंटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली में 7 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण महायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इसी दिन पर्यावरण संरक्षण विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इसके बारे में जानकारी पर्यावरण संरक्षण स्मारिका में प्रकाशित की जाएगी। स्मारिका के लिए आलेख एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।





Post a Comment

1 Comments

  1. एक अच्छी पहल के लिए शुभकामनायें!

    ReplyDelete