भगवान परशुराम जयंती आज

जयपुर . भगवान परशुराम जयंती रविवार को मनाई जाएगी। जगह-जगह दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि, रथयात्रा सहित अन्य आयोजन होंगे। सर्व ब्राह्मण महासभा (युवा प्रकोष्ठ) और सहयोगी ब्राह्मण संगठनों का मुख्य समारोह सुबह 8 बजे बड़ी चौपड़ से रथयात्रा निकालकर होगा। मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा पूजा कर यात्रा रवाना करेंगे। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शास्त्रगत ज्ञान, सांस्कृतिक उच्चता की स्थापना 'ब्राह्मण जाग्रत होÓ के संदेश के साथ रथ को परशुराम सैनिक खीचेंगे और नगर भ्रमण कराएंगे। यात्रा के बाद शहर भर में सहयोगी ब्राह्मण संगठनों द्वारा पूजा के कार्यक्रम होंगे। यात्रा त्रिपोलिया, ताड़केश्वर मंदिर होकर चौगान स्टेडियम पहुंच कर संपन्न होगी।
जयपुर पहुंची भगवान परशुराम सद्भावना यात्रा
जयपुर . ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन (युवा) की ओर से भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्र प्रेम, सद्भावना व भाईचारा के उद्देश्य से प्रदेश में निकली 13000 किलोमीटर की 24 दिवसीय भगवान परशुराम सद्भावना रथयात्रा शनिवार को जयपुर पहुंची। भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभौम महासभा के राष्ट्राध्यक्ष व ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच के नेतृत्व में निकली यात्रा में बेटी बचाओ, पेड़ बचाओ, सबको पढ़ाओ और राष्ट्र को समृद्ध बनाओ का संदेश दिया गया। जयपुर में पहुंचने पर रथ का स्वागत गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य, के सान्निध्य में हुआ। इस मौके पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। यात्रा का समापन 19 मई को बीकानेर में होगा।
पंडितों ने लिया बाल विवाह रोकने का संकल्प
विश्व ब्राह्मण संगठन की ओर से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एमआई रोड पर जागेश्वर महादेव मंदिर में बाल विवाह रुकवाने व अन्य सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगाने का संकल्प लिया। संगठन महामंत्री पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि संगठन से जुड़े करीब दो दर्जन पंडितों ने बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया गया।
आज होंगे आयोजन
राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से विद्याधर नगर के परशुराम जनोपयोगी भवन में वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। राजस्थान विप्र सेवा समिति की ओर से सरोजनी मार्ग पर कार्यालय में भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। प्रांतीय अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि संसारचंद्र रोड पर होटल केसल लालपुरा में शाम 4 बजे गोष्ठी होगी। भगवान परशुराम फाउंडेशन की ओर से झोटवाड़ा के बजरंगदास जी की बगीची से शोभायात्रा निकाली जाएगी। युवा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र बागड़ा ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 9 बजे रवाना होगी, जो कालवाड़ रोड पर कांटा चौराहा पहुंचेगी। यहां सम्मान समारोह होगा।
नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान परशुराम
भगवान परशुराम जयंती रविवार को मनाई जाएगी। जगह-जगह दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि, रथयात्रा सहित अन्य आयोजन होंगे। सर्व ब्राह्मण महासभा (युवा प्रकोष्ठ) और सहयोगी ब्राह्मण संगठनों का मुख्य समारोह सुबह 8 बजे बड़ी चौपड़ से रथयात्रा निकालकर होगा। मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा पूजा कर यात्रा रवाना करेंगे। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शास्त्रगत ज्ञान, सांस्कृतिक उच्चता की स्थापना 'ब्राह्मण जाग्रत होÓ के संदेश के साथ रथ को परशुराम सैनिक खीचेंगे और नगर भ्रमण कराएंगे। यात्रा के बाद शहर भर में सहयोगी ब्राह्मण संगठनों द्वारा पूजा के कार्यक्रम होंगे। यात्रा त्रिपोलिया, ताड़केश्वर मंदिर होकर चौगान स्टेडियम पहुंच कर संपन्न होगी।

Post a Comment

0 Comments