भगवान परशुराम रथ यात्रा 12 मई को

जयपुर . सर्व ब्राह्मण महासभा (युवा प्रकोष्ठ) की ओर से 12 मई को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम रथ यात्रा के लिए 11 दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश संयोजक सुदेश शर्मा ने बताया कि 1 मई से रथ यात्रा में शामिल होने के लिए घर-घर जन संपर्क किया जाएगा। इसके लिए युवाओं की 20 टोलियां क्षेत्रवार गठित की गई हैं। झोटवाड़ा में देवेन्द्र भारद्वाज, विश्वकर्मा में बाबूलाल शर्मा, पुरानी बस्ती में सुक्तसोम शर्मा (सौरभ शर्मा), वैशाली नगर में संजय शर्मा, सोड़ाला में कमल शर्मा, प्रताप नगर में केशव उपाध्याय, विद्याधर नगर में पंकज शर्मा, जवाहर नगर में राजीव शर्मा, आमेर में नरेन्द्र दोतोलिया, निवारू रोड में दिनेष शर्मा, खातीपुरा में मुकेश शर्मा, मालवीय नगर में विनोद व्यास, महेश नगर में देवदास मिश्रा, किशनपोल, जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता में तरुण शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि भगवान परशुराम रथ यात्रा की जानकारी देने और आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से करने के लिए सी-स्कीम अशोक मार्ग स्थित 604, लुहाडिय़ा टॉवर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments