ब्राह्मण के बिना सबकुछ अधूरा है : कलराज मिश्र

राजस्थान ब्राहाण महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी व विभिन्न जिलों के अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह
जयपुर . राजस्थान ब्राहाण महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी व विभिन्न जिलों के अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह 7 अक्टूबर, 2012 को जयपुर में विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जौनपुर के योगी देवनाथ ने ब्राहाण शब्द की व्याख्या में कहा कि ब्राहाण शब्द में ही समस्त ब्रह्मांड निहित है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि जैसे व्यक्ति बिना मुख के अधूरा है, वैसे ही ब्राह्मण के बिना सब कुछ अधूरा है। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी ब्राहाण समुदाय को आगे लाने का आह्वान किया। मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज के संपन्न लोगों को पिछड़े ब्राह्मणों का संरक्षण करना होगा। जो बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार दिलाना होगा। सांसद महेश जोशी ने भी ब्राह्मणों की एकता व अखंडता समाज के उत्थान के लिए यह आवश्यक है। ब्राहाण, ब्राहाण की बुराई करना बंद कर समाज के विकास में ध्यान दें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी व गोपाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में ब्राहाण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बहड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, राजेश महर्षि, दिव्यकांत मिश्रा, सुरेंद्र भाभड़ा व महासचिव पंकज पचलंगिया, शिवहरी शर्मा, नरेंद्र भोजक, राजेंद्र खांडल, मनोज जोशी व प्रदेश सचिव गणेश शर्मा, अशोक शर्मा, सिद्धार्थ भारद्वाज, कुलभूषण गौड़ को शपथ दिलाई। ब्राहाण महासंघ की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती भारती पाराशर को भी शहर कार्यकारिणी सहित शपथ दिलाई।
प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों को ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments