महिला प्रोत्साहन सम्मान, प्रतीक चिह्न भेंट



कार्यक्रम के सूत्र धार संजय शर्मा, सुरेन्द्र त्रिवेदी, अनुराग दीक्षित।
सुसारी/जिला धार (एमपी) . श्री गौड़ सेहरा ब्राह्मण संगठन सुसारी की ओर से 12 सितंबर कुशवाह धर्मशाला सुसारी में मां सरस्वती महिला संगठन को प्रोत्साहन स्वरूप प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार सुरेंद्र त्रिवेदी, संजय शर्मा एवं अनुराग दीक्षित रहे।
कार्यक्रम के सभापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी निस्रपुर के कृष्ण कुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की महिलाओं के विकास के लिए हमारे विभाग में बहुत सारी योजनाएं हैं, जिनका लाभ उठाएं और समाज का उत्थान करें। योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए महिला संगठन के पास एक समाधान दल भी भेजा जाएगा। महिला संगठन को प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा की संगठन में एकता का भी विशेष ध्यान रखें। समारोह में आए अतिथियों में महिला बाल विकास के सांख्यिकी अधिकारी मुकेश वर्मा, महिला बाल विकास परियोजना की कुमारी पल्लवी परमार, विकास विस्तार अधिकारी  सीताराम, ग्राम पंचायत सुसारी के सचिव कैलाश गेहलोद उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र की योजनाओं बारे में जानकारी दी और उपस्थित लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के विकास में हरसंभव मदद करने का आश्वान दिया।
महिला संगठन की श्रीमती मधुबाला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मां सरस्वती महिला संगठन की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना मंडलोई, श्रीमती देवकन्या जोशी ने कहा की महिलाओं को संगठित होकर विकास करना चाहिए, क्योकि एकता में ही
मजबूती है। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सुदामा त्रिवेदी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव सुरेन्द्र त्रिवेदी, मिडिया मंत्री अनुराग दीक्षित, प्रचार मंत्री कुलदीप जोशी एवं महामंत्री संजय भोपे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र रावत, संजय त्रिवेदी एवं रविराज त्रिवेदी का योगदान रहा। श्री गौड़ सेहरा ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव सुरेन्द्र त्रिवेदी, मीडिया मंत्री अनुराग दीक्षित एवं प्रचार मंत्री कुलदीप जोशी, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मंडलोई ने पुष्प मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुदामा त्रिवेदी ने किया। सुरेन्द्र त्रिवेदी ने सभी का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments