ब्राह्मण हितों के लिए बनेगी काउंसिल ऑफ ब्राह्मण

अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन शुरू




जयपुर . सर्व ब्राह्मण महासभा का शहर के बिड़ला ऑडिटोरियम में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि संघ शक्ति कलियुगे। हमें इसका अनुसरण करना होगा। ब्रह्म के प्रति जिज्ञासा रखें, वही ब्रह्मज्ञान है। आज हम हमारी मौलिकता व कर्तव्य भूल गए हैं। कहीं ना कहीं हमारे कर्तव्य में कोई कमी रह गई है। सरकार ही सबकुछ नहीं करेगी, पूंजीपतियों को भी इसमें भूमिका निभानी होगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव भोला पांडे ने कहा कि हमे एक जुट होना होगा। प्रदेशाध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का खुलकर विरोध करेंगे। पांच प्रतिशत गुर्जरों को दें इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन 14 प्रतिशत हमारा हक जरूर मिलना चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष आरएस जैमिनी ने कहा कि हमें एक होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना है। विंग कमांडर सतीश शर्मा ने महासभा के सामने 'द काउंसिल ऑफ ब्राह्मण' बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि ये काउंसिल एक ब्राह्मण की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि इस काउंसिल के माध्यम से हर ब्राह्मण के हितों की प्रत्येक ब्राह्मण की बात सुनेंगे। 16 दिसंबर को शहर के भवानी निकेतन में ब्राह्मण स्वाभिमान दिवस के रूप में विप्र महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। समारोह में कुवैत के अप्रवासी भारतीय अविनाश मनन, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने विचार व्यक्त किए। समारोह में ज्योतिषाचार्य पं.केदार शर्मा, पं. पुरुषोत्तम गौड़, मुख्य समन्वयक योगेश दाधीच, महामंत्री बी.एम शर्मा सहित देश में विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments