जितेंद्र बोहरा जिलाध्यक्ष

सवाई माधोपुर.  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश चौधरी ने जितेंद्र बोहरा को प्रकोष्ठ में सवाई माधोपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही जिला कार्यकारिणी के शीघ्र गठन के निर्देश दिए हैं। उनकी नियुक्ति पर प्रद्युम्नसिंह (पिंटी) भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोदशंकर शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, दौलत सिंह, विक्रम शर्मा, अजय बंसल, बनवारीलाल शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, धीरज गौतम, नरेश शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अशोक बैरवा का आभार जताया है।
ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments