होली स्नेह मिलन एवं महिला प्रतिभा सम्मान समारोह आज

जयपुर . ब्राह्मण समाज राजस्थान प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की ओर से 13 मार्च, 2012 को शाम 4 बजे से नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंकसिटी प्रेसक्लब में होली स्नेह मिलन एवं महिला प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि सेंट्रल एकेडमी स्कूल की प्रिंसीपल शशि मिश्रा तथा कुसुम शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगी। समारोह की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा करेंगी। ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अंबिका प्रसाद पाठक ने बताया कि इस मौके पर समाज की सेवा करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण पुरोहित, उपाध्यक्ष अंजू शर्मा, मधु गोस्वामी, कविता शर्मा, महामंत्री सीमा शर्मा, रेखा दीक्षित, सुनीता भारद्वाज, सहसचिव सुनीता अवस्थी, कोषाध्यक्ष माया शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अनिता भूतिया, विधि मंत्री सुषमा पारीक, प्रचार-प्रसार मंत्री अनिता भातरा, क्रीडा मंत्री इंद्रा लारा, वैवाहिक संयोजक मंजू भारद्वाज, प्रवक्ता पुष्पा तिवाड़ी, सांस्कृतिक मंत्री संतोष शर्मा, शिक्षा मंत्री सविता गिरी, कार्यालय मंत्री संगीता भातरा एवं सदस्य सीता पारीक सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।

Post a Comment

0 Comments