ब्राह्मण समाज की 40 महिलाओं का सम्मान





होली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह
जयपुर . ब्राह्मण समाज राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से नारायणसिंह सर्किल के पिंकसिटी प्रेस क्लब में 13 मार्च, 2012 को होली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ संत गणेश महाराज ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में समाज की 40 महिलाओं को विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह की मुख्य अतिथि सेंट्रल एकेडमी की प्रेसीडेंट शशि मिश्रा थीं। विशिष्ट अतिथि कुसुम शर्मा व ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अंबिका प्रकाश पाठक थे। इस मौके पर ब्राह्मण समाज राजस्थान के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौतम, महामंत्री दामोदर प्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पाठक ने कहा कि राजस्थान का ब्राह्मण जाग गया है। अपने अधिकारों के प्रति वह पूर्णतया जागरूक है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा ने बदलते हुए वक्त के परिवेश में महिलाओं को आगे बढऩे का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश प्रवक्ता गोपाल भारद्वाज सिंहनाद ने महिलाओं को हर दृष्टि से शक्तिमान बनने की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं को ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments