भोलेशंकर शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

सूरौठ . भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल लोहागढ़ ने सूरौठ निवासी भाजपा नेता भोलेशंकर शर्मा को भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है। शर्मा पूर्व में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रह चुके है। शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भौरूसिंह जादौन, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मा डागुर, धीरेन्द्र बैसला, वरिष्ठ नेता राधेश्याम गोयल, पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा, मंगेश गोयल, भरत सिंह, अमरसिंह मीणा, रमेश कोली, नेमीचंद कोली आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेशाध्यक्ष बंसल का आभार व्यक्त किया है।
ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से भोलेशंकर को हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments