सर्व ब्राह्मण महासभा दो दिवसीय अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन शुरू







अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य लोग।
जयपुर. सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले बिड़ला सभागार जयपुर में रविवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन शुरू हुआ। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने सर्वांगीण विकास का संकल्प कर आर्थिक आधार पर ब्राह्मणों को आरक्षण देने की मांग की और इसके लिए आंदोलन की चेतावनी दी। समारोह में न्यूयार्क, यूएनओ एडवाइजर विंग कमांडर सतीश शर्मा ने ब्राह्मण समाज से एक मंच पर आने का आह्वान किया। उन्होंने कक्षा 10 में मैरिट में प्रथम स्थान पर आने वाले ब्राह्मण विद्यार्थी को 5100 रुपए देने की घोषणा की। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा ब्राह्मण अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए है। अब समय आ गया है कि हम कुरीतियों को छोड़ दें। ब्राह्मणों सहित सवर्ण जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना ही चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ब्राह्मणों को 14 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण का बिल केंद्र को भेज रखा है। सम्मेलन को वल्र्ड ब्राह्मण ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ.पी.वी. सैसा साई, विल्सन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया अहमदाबाद के एम.डी. गुणवंत भाई दवे, निंबार्क पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज, तीर्थानंद महाराज, गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य, महामंडलेश्वर बालमुकुंदाचार्य, महंत अंजन कुमार गोस्वामी, महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती, विप्र फाउंडेशन कोलकाता के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सारस्वत सहित अनेक लोगों से संबोधित किया। महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि दिसंबर में अमरूदों के बाग में ब्राह्मणों की एक बड़ी रैली होगी। इसके बाद ब्राह्मण दिल्ली कूच करेंगे। पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष देवी दयाल पाराशर, भारत पेस्ट कंट्रोल सर्विसेज, मुरारका फाउंडेशन मुंबई के वाइस चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, जे.के. सीमेंट के विपणन प्रमुख डॉ. कौस्तुभ दाधीच और उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सारस्वत, मध्यप्रदेश ब्राह्मण महासभा के युवा अध्यक्ष भरत तिवाड़ी, कश्मीरी पंडित महासभा के अध्यक्ष अश्विनी कुमार चरंगु, झारखंड ब्राह्मण महासभा के भुवनेश्वर पाठक, गोविंद पारीक ने भी विचार व्यक्त किए।

Post a Comment

0 Comments