कवि मनुदेव शर्मा को श्रद्धांजलि

जयपुर . दूरदर्शन केंद्र जयपुर के पूर्व तकनीकी निदेशक रहे कवि मनुदेव शर्मा का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। वे लोकमंच में अध्यक्ष थे। इसके अलावा वे काव्यालोक, राजस्थान अदबी संघ व संदर्भ आदि अनेक संस्थाओं से जुड़े रहे। अभी हाल ही उनका काव्य संग्रह हस्ताक्षर प्रकाशित हुआ था। लोकमंच की महासचिव मंजुला कौशिक के मुताबिक मनुदेव को विभिन्न संस्थानों ने काव्ययोगी की उपाधि से विभूषित किया था।
ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से शर्मा को श्रद्धांजलि।

Post a Comment

0 Comments