महर्षि पुरस्कार डॉ. हरिराम आचार्य को

जयपुर .व्यास बालाबक्ष शोध संस्थान की ओर से इस वर्ष महर्षि पुरस्कार संस्कृत और हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृत के विद्वान डॉ. हरिराम आचार्य को दिया जाएगा। संस्थान सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि पुरस्कारस्वरूप उन्हें प्रशस्ति-पत्र और 10 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे।
संस्थान की ओर से इस वर्ष आर्यभट्ट पुरस्कार के लिए ज्योतिष शास्त्री सत्यदेव शर्मा, गणपति पुरस्कार के लिए पं. अनंत शर्मा, माहेश्वर पुरस्कार कृष्ण शर्मा, पं. गोवर्धनलाल व्यास पुरस्कार डॉ. राजेंद्र शर्मा, मेघना पुरस्कार डॉ. प्रीतिप्रभा गोयल, रत्नाकर पुरस्कार डॉ. रमाकांत पांडेय और हिंदी साहित्य के विशिष्ट राजेंद्र पुरस्कार के लिए कैलाश विद्रोही का चयन किया गया है। साथ ही, 5 संस्कृत विद्वानों में डॉ. रामकुमार शर्मा, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. बीना अग्रवाल, डॉ. उमेश नेपाल, डॉ. कमल भारद्वाज व पं. रामकिशोर शास्त्री का सम्मान के लिए चयन किया गया। नवोदित महिला साहित्यकार के शारदा पुरस्कार के लिए शारदा कृष्ण के नाम की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि साहित्यकारों को यह सम्मान संस्थान की ओर से होने वाले सरस्वती सम्मान समारोह-2011 में प्रदान किए जाएंगे।
ब्राह्मण पत्रिका की तरफ से हार्दिक बधाई.

Post a Comment

0 Comments