गणेश चतुर्थी महोत्सव

आतिशी नजारों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
जयपुर . गणपति महोत्सव समिति की ओर से गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत 12 सितंबर को जोरदार आतिशी नजारों के साथ मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष रूप से 28 फुट लंबे 11 फुट चौड़े रथ पर पृथ्वी को घुमाते 18 फुट ऊंचे गणेशजी की स्वचालित झांकी निकाली जाएगी। समिति संयोजक गोविंद कृष्ण कोठारी ने बताया कि दोपहर 3 बजे ध्वजपूजन के बाद शोभायात्रा रवाना होगी। 11 हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्घी के साथ निकलने वाली यात्रा में प्रमुख बैंडबाजों के वादन मधुर स्वर लहरियों से पूरे वातावरण को गणपति जन्मोत्सव से सराबोर करेंगे। यात्रा में करीब 80 झांकियां शामिल होंगी। यह यात्रा मोतीडूंगरी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी होकर गढ़ गणेश मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। 
यात्रा में सप्तमुखी शेषनाग पर सवार गणपति समुद्र की सैर करते हुए, बैंडबाजे व शहनाई वादन के साथ गणेशजी की पालकी सवारी, अनेक चूहों द्वारा लड्डूओं का थाल लेकर गणेशजी की मनुहार करते व गणेशजी को मोदक भोग अर्पण करते हुए और बाल गणपति राक्षस से युद्ध करते हुए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। इनके अलावा अनेक नृतक दल स्थान- स्थान पर गुजराती, सिंधी डंका नृत्य, राजस्थान चंग नृत्य प्रस्तुत करते हुए चलेंगे। वहीं मुंह से अग्रि निकालना, आंख पर पट्टी बांधकर करतब दिखाना भी दर्शकों को खूब लुभाएगा।

Post a Comment

2 Comments

  1. धन्यवाद जानकारी का/// बाद में रिपोर्ट दिजियेगा मय तस्वीर.

    ReplyDelete
  2. aapka bahut bahut dhanyvad. aapko mahotsave ki puri report di jaiegi.
    aap eaise hi margdarshan karte rahen.
    again thanx

    ReplyDelete