ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान समारोह आज

जयपुर. सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान समारोह 8 अगस्त 2010 को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्य की 22 ब्राह्मण प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान समारोह में उन ब्राह्मण प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने समाजसेवा, पुलिस सेवा, साहित्य, पत्रकारिता, ज्योतिष, चिकित्सा में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास करेंगी।

Post a Comment

2 Comments

  1. अच्छा होता की इंसानियत महासभा का आयोजन किया जाता ,ब्राह्मण महासभा या जाट महासभा या दलित महासभा की आज कोई जरूरत है ही नहीं ऐसे आयोजनों से हैवानों को ही ताकत मिलती है ...और इंसानियत कमजोर होती है ...

    ReplyDelete
  2. manav shiromani samman kyon nahi? Jb samaj ka mukutmani Brahman hi apne ko swayam simit kr lega wah sarv samaj ka ke pratinidhi hone ka dawa kaise kr payega. hame rajniti se upar uthkr maanviy dharatal pr sochna aur kary karna chahiye. fir pratibhawon ka samman to hona hi chahiye. dhyan rahe sari sundarta gyan aur partibha me sannihit hai maatr Brahmin hone me nahin.

    ReplyDelete