लवानिया पत्थर व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष

अखलेश लवानिया 
करौली. पत्थर व्यापार संघ की ओर से गुरुवार को ट्रक यूनियन स्थित प्रभुलाल के गोदाम पर आयोजित बैठक में पत्थर व्यापारी अखलेश लवानिया को पत्थर व्यापार संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह ठेकेदार ने बताया कि पत्थर व्यवसाय संघ विकास एवं संगठनात्मक कार्यक्रम को गति देने के लिए अखलेश लवानिया को सभी उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष बनाने के लिए सर्व सम्मति जताई। बैठक में नारायण सिंह, निर्मल जिंदल, भूपेन्द्र भारद्वाज, देवीशरण शर्मा, पृथ्वी मिश्रा, कल्लू, तेजराम मीणा, नवल सिंह गुर्जर, भगवत, प्रकाश मीणा, देववृत मीणा, कन्हैया लाल पूर्व सरपंच, पूरण चतुर्वेदी, हेमराज मीणा, सोनू सारस्वत, मुशी मीणा, दिलीप कल्याणी, फकीरा, कैलाश बोहरे आदि उपस्थित थे।
ब्राह्मण पत्रिका की ओर से हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments