ब्राह्मण समाज के दस जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सवाईमाधोपुर.  गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से 27  जून गौतम आश्रम बजरिया में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन समिति के मंत्री महेशचंद शर्मा ने बताया कि सुबह दस बजे मंडप, ग्यारह बजे जनेऊ एवं बारह बजे भात का कार्यक्रम हुआ। शाम को पांच बजे दूल्हों की निकासी निकाली गई। इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर समाज की ओर से तुलसी विवाह भी संपन्न करवाया गया। पाणिग्रहण संस्कार के बाद समाज के प्रबुद्धजनों ने वर वधु को शुभाशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगल कामना की।
ब्राह्मण पत्रिका की ओर से हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments